September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

थाने के पास पिस्टल लहराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, शहर में पैदल जुलूस निकालकर दिया सख्त संदेश

मोघट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ अमन लाला पर युवक को पिस्टल दिखाकर धमकाने, मारपीट और रुपये मांगने का आरोप है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में मोघट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सलमान उर्फ अमन लाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को शहर में पैदल जुलूस निकाला। हाल ही में दर्ज हुए एक मामले के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया।

जुलूस के दौरान पुलिस ने आरोपी से सार्वजनिक रूप से “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” कहलवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रविवार रात मोघट रोड थाना क्षेत्र में थाने से करीब 200 मीटर दूर गिदवानी मार्केट में पिस्टल लहराकर उत्पात मचाया था। आरोप है कि उसने एक बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर उस पर पिस्टल तान दी, गोली मारने की धमकी दी और रुपये मांगते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद वह फरार हो गया था।

पीड़ित 24 वर्षीय शेख जुबेर की शिकायत पर मोघट रोड पुलिस ने सलमान उर्फ अमन लाला और उसके साले के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने पिस्टल और चाकू के बल पर शराब पीने के लिए रुपये मांगे और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कानून का संदेश देने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से उसका शहर में पैदल जुलूस निकाला गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close