April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगहेल्थ

Health Tips : खाने से पहले खाएं लहसुन की 2 कली, मिलेंगे ये गजब के फायदे

Benefits of garlic : मोटापा घटाने से लेकर सूजन कम करने तक लहसुन कई बीमारियों में फायदा करता है। Health Tips

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Benefits of garlic : लहसुन को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। खाने में लहसुन का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों को दूर किया जाता है। लेकिन असली फायदा लेना है तो खाने से पहले या खाने के साथ 2 कली कच्चा लहसुन चबा लें। इससे कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। लहसुन खाने से हाई बीपी कंट्रोल होता है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है। मोटापा घटाने से लेकर सूजन कम करने तक लहसुन कई बीमारियों में फायदा करता है। जानिए दोपहर के खाने से पहले लहसुन की 2 कली खाने से क्या फायदा होता है?

खाने से पहले लहसुन की 2 कली चबाने से फायदा

 

  1. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को लहसुन खाने से फायदा होता है। लहसुन में सल्फल योगिक होता है जो बीपी और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इससे हार्ट संबंधी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है। दिल को स्वस्थ बनाने के लिए लहसुन जरूर खाएं।
  2. संक्रमण से बचाए- लहसुन में नुचरल एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो अलग अलग संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। लहसुन खान से सर्दी जुकाम की समस्या में राहत मिलती है। लहसुन की तासीर थोड़ी गर्म होती है इस मानसून और सर्दी में डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
  3. गठिया का दर्द और सूजन कम करे- जो लोग गठिया यानि जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं उन्हें लहसुन खाने से फायदा होता है। लहसुन में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं जो दर्द और सूजन को कम करते हैं। लहसुन खाने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है।
  4. पाचन तंत्र मजबूत- लहसुन में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है। पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने के लिए कच्चा लहसुन असरदार काम करता है।
  5. इम्यूनिटी में सुधार- अगर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है तो आपको लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। लहसुन में विटामिन और मिनरल भरपूर होते हैं। जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। खासतौर से जब आप कच्चा लहसुन खाते हैं तो फायदा ज्यादा होता है। इससे बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close