June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Haryana Weather Update : हरियाणा के कई जिलों में 48 डिग्री पहुंचा तापमान, लोगों का हाल हुआ बेहाल, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी और हीट वेव (लू) के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Haryana Weather Update : चंडीगढ़ः हरियाणा में गर्मी और हीट वेव (लू) के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के लोगों को 31 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अगले छह दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। कैथल समेत प्रदेश के कई जिलों में लोग लू से बचने के लिए जूस और कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा ले रहे हैं।

यहां पर पड़ रही भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, कैथल जिले में आज अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में 48.4, रोहतक में 48.1, सिरसा में 49.1, नारनौल में 48.8 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भी पारा 47.5 डिग्री पर पहुंच गया। पूरा हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है। रोहतक में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 47 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 45.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 46 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 46.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 44.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 46.3 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में भी गर्मी से लोग परेशान

अंबाला में पिछले कई दिनों से हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। अंबाला का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। भीषण गर्मी का असर लोगों पर साफ दिखाई दे रहा है। लू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुस्किल हो गया है। मजबूरी में जो लोग घर से बाहर निकल रहे है वो अपने आप को पूरी तरह से ढक कर निकल रहे। भीषण गर्मी के कारण बाजार और सड़कें सुनी नजर आ रही है। मौसम विभाग की माने तो अभी और कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नही बल्कि अभी तापमान और बढ़ने वाला है।

स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जब भी घर से बाहर निकलें तो अपने आप को पूरी तरह से ढक कर निकले और पानी की बोतल साथ रखें। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें ताकि हीटवेव से बचा जा सके।वहीं गर्मी को देखते हुए बहुत सी संस्थाओं द्वारा पानी की छबील लगाई जा रही है ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

इन जिलों में बारिश की संभावना

भीषण के कहर से परेशान लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में एक और जून को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इन जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। कुछ जगहों पर आंधी चलने की उम्मीद है। वहीं. चंडीगढ़ में भी एक और दो जून को हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close