April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Gwalior News Latest : ग्वालियर के होटल में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Gwalior News Latest : ग्वालियर के बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल के कमरे में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gwalior News Latest : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल के कमरे में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला है। बता दें कि घर से लापता सागर गुप्ता की सिटी सेंटर के रेडियंस होटल में लाश मिली है। इसके बाद आसपास पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट को सूचना दी गई।

 

बता दें कि लाश के साथ ही कमरे में जहरीला पदार्थ भी मिला है। जिससे ऐसी संभावना है कि युवक ने खुदकुशी की है। हालांकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सागर शुक्रवार को घर से निकला था। जिसके बाद वह कई घंटों तक घर नहीं आया। इंतजार के बाद परिजनों ने जनकगंज थाना में गुमशुदगी की ​शिकायत दर्ज कराई। सागर दाल बाज़ार में दलाली का काम करता था। इस पूरे प्रकरण में विश्वविद्यालय पुलिस जांच कर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close