July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Arvind Kejriwal Jail News : फिर मुसीबत में फंसे सीएम अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने इतने दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा

अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Arvind Kejriwal Jail News : नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सीबीआई ने क्या कहा?

Arvind Kejriwal Jail News : राउज एवेन्यू कोर्ट को दी गई न्यायिक हिरासत की मांग वाली अर्जी में सीबीआई ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जांच मे सहयोग नहीं दे रहे हैं और जानबूझकर सवालों के सीधे जवाब देने से बच रहे हैं। सीबीआई का कहना है कि केजरीवाल प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति हैं, जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल यह भी नहीं बता सके कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान, संशोधित उत्पाद शुल्क नीति के लिए कैबिनेट की मंजूरी 1 दिन के भीतर जल्दबाजी में क्यों प्राप्त की गई, जबकि साउथ ग्रुप के आरोपी व्यक्ति दिल्ली में डेरा डाले हुए थे और बैठकें कर रहे थे। वो भी अपने करीबी सहयोगी विजय नायर के साथ।

सीबीआई का कहना है कि केजरीवाल विभिन्न हितधारकों के साथ नायर और नायर की बैठकों के संबंध में पूछे गए सवालों से भी बचते रहे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close