June 3, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी: दुर्ग में लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से MBBS तक के लिए अवसर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Good news for the youth: रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग जिले में जल्द ही एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जहां 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग स्नातक और एमबीबीएस तक के योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह प्लेसमेंट कैंप दुर्ग के शिवाजी नगर स्थित छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित होगा।

विभिन्न योग्यताओं के लिए मिलेगी नौकरी का मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप के लिए विभिन्न संस्थानों से कई पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस और डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित अन्य योग्यताओं वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

अंतिम वर्ष के छात्र भी होंगे शामिल

रोजगार मेले के माध्यम से अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला रोजगार कार्यालय ने संबंधित शिक्षण संस्थानों से भी अपील की है कि वे अपने विद्यार्थियों को इस प्लेसमेंट कैंप की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी CG eRojgar Portal पर रोजगार मेला विकल्प में उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से भी संपर्क कर सकते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close