June 3, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Aaj Ka Mausam 26 August 2025: राजधानी में आज झमाझम के आसार, इन राज्यों में भी अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 26 August 2025: मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 26 August 2025: नई दिल्ली: केरल से हिमाचल प्रदेश तक पूरे देश में बारिश का कहर जारी है। अपने आखिरी समय में मॉनसून कई राज्यों पर आफत बनकर टूट रहा है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से लेकर मैदानी क्षेत्र उत्तर प्रदेश-बिहार और राजस्थान तक भीषण बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

राजधानी दिल्ली में आज लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इस बारिश से दिल्ली को उमस से राहत मिलने की भी संभावना है।

यूपी में आज फिर बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के लोगों को आज फिर तूफानी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, शाहजहांपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहारमें भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की संभावना है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अशोकनगर, शिवपुरी, अगर मालवा, डिंडोरी, शिवपुर कला, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर में तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close