July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, अमेरिकी-ईरान वार्ता के फेल होने से बाजार अनिश्चित

Gold-Silver Rate Today: सोमवार सुबह 9:30 बजे सोना 750 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,51,900 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 4700 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,38,486 रुपये पर थी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्‍ली: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 6000 रुपये से ज्यादा गिरावट आई। हालांकि बाद में बाजार कुछ संभलता हुआ भी दिखाई दिया।

सोमवार सुबह 9:30 बजे सोना 750 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,51,900 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 4700 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,38,486 रुपये पर थी। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1,51,457 रुपये तक और चांदी 2,37,190 रुपये तक गिर गई थी। सोना-चांदी में यह गिरावट अमेरिका-ईरान वार्ता के फेल होने के कारण आई है। इससे बाजार में अनिश्चितता पैदा हो गई है।

कैसा रहा बीता हफ्ता?

राजधानी के सराफा बाजार में बीता हफ्ता सोने और चांदी के लिए अच्‍छा रहा। दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। चांदी 10,000 रुपये यानी 4.2 फीसदी बढ़ी। वहीं, सोना 3,800 रुपये यानी 2.51 फीसदी चढ़ा। युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोर रुख के बीच ऐसा हुआ। विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों का भी घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर असर पड़ा।

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, बीते सत्र (शुक्रवार) बाजार बंद होने तक सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमतें 2.47 लाख रुपये प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गईं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते सत्र बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने की कीमत 1,50,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

सराफा बाजार में क्या भाव?

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार बाजार बंद होने तक दिल्‍ली में चांदी की कीमत 3,800 रुपये यानी 1.6 फीसदी बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई। गुरुवार को इसमें गिरावट आई थी। यह 2,43,200 रुपये प्रति किलो रही थी। वहीं, 24-कैरेट वाला सोना भी 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close