April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें 31 जनवरी का ताजा भाव

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। जनवरी महीने के आखिरी दिन सोना चांदी के भाव में बड़ा बदलाव नजर आया है। शनिवार सुबह सोने की कीमतों में ₹8,620 प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी का भाव भी ₹45,000 प्रति किग्रा नीचे लुढ़का है। शुक्रवार शाम (30 जनवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,69, 200 और चांदी का भाव ₹3,95,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।

ऐसे में आप भी 31 जनवरी 2026 को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने का विचार कर रहे हैं तो इससे पहले आपको 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लेना चाहिए। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,47,200, वहीं 24 कैरेट का भाव ₹1,60,580 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,20,440 चल रहे हैं। चांदी ₹3,50,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

10 ग्राम: ₹3,500
100 ग्राम: ₹35,000
₹3,50,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
₹3,50,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (10 ग्राम)

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,20,590
​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,20,490
​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,20,440
​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,28,000

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (10 ग्राम)

​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,47,350
​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,47,250
​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,47,200
​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,49,000

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (10 ग्राम)

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,60,730
​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,60,630
​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,60,580
​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,62,550 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। हालांकि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं।
IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और ज्वेलरी शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।
​सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें।
हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो (भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक प्रतीक), ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर (एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक कोड) और सेंटर मार्क ( लैब टेस्टिंग निशान) होता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close