April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानें आज महानगरों में क्या है भाव

Gold-Silver Price Today: सोने का वायदा भाव बीते सत्र के मुकाबले 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सरक गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर डिलीवरी के लिए एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव बीते सत्र के मुकाबले 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सरक गया। इसी तरह, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव पिछले सत्र के मुकाबले 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,46,097 रुपये प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गया।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज

  • दिल्ली में 27 अक्टूबर के लिए सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,463 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,425 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,351 प्रति ग्राम है।
  • आज मुंबई में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,448 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,410 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,336 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में सोमवार को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,448 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,410 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,336 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,491 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,450 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,575 प्रति ग्राम है।
  • बेंगलुरु में 27 अक्टूबर को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,448 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,410 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,336 प्रति ग्राम है।

सोने की कीमतों में कुछ और हो सकती है गिरावट

विश्लेषकों का कहना है कि अगले हफ़्ते घरेलू बाज़ारों में सोने की कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि निवेशक केंद्रीय बैंकों की कई प्रमुख बैठकों और वैश्विक व्यापार घटनाक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिज़र्व (फेड) के नीतिगत नतीजों और ब्याज दर संबंधी फ़ैसले के संकेतों के लिए फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर नज़र रखेंगे।

जेएम फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड के ईबीजी-कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि हाल के उच्चतम स्तर पर मुनाफावसूली, भारत और चीन जैसे एशियाई केंद्रों में कमज़ोर भौतिक मांग और मजबूत अमेरिकी डॉलर के दबाव के कारण सोने की कीमतें दस कारोबारी हफ्तो में पहली बार नकारात्मक स्तर पर बंद हुईं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close