April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी हुए कम, जानें 21 नवंबर को ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव 460 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक स्तर पर गिरावट की प्रमुख वजह यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट को लेकर उम्मीदों में कमी आना है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में भी कमी आई है। इससे सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। चांदी की कीमतो में भी आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 1.35 फीसदी या 2125 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,279 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close