April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Price Today: नवरात्रि में महंगा हुआ सोना, चांदी भी उछली, जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत 0.52 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,12,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी नवरात्र के दौरान लगातार महंगे ही होते जा रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध के लिए बीते सत्र के मुकाबले सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर सोने की कीमत 0.52 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,12,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुकाबले 0.50 प्रतिशत उछलकर 1,34,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।

सोने की हाजिर कीमतों में भी तेजी

goodreturns के मुताबिक, घरेलू बाजार में भी सोने की हाजिर कीमतों में आज पिछले पांच कारोबारी सत्रों में यह चौथी बढ़त है, जो त्योहारी सीजन की मजबूत शुरुआत का संकेत है। नवरात्रि शुरू होने के साथ ही बाजार में सोने और चांदी की जूलरी की मांग बढ़ गई है और आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है।

23 सितंबर को प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें 

मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम क्या हैं।

दिल्ली में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: ₹11,448 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,495 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹8,590 प्रति ग्राम

मुंबई में सोने का भाव
24 कैरेट सोना: ₹11,433 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,480 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹8,575 प्रति ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव
24 कैरेट सोना: ₹11,433 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,480 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹8,575 प्रति ग्राम

चेन्नई में सोने का भाव
24 कैरेट सोना: ₹11,455 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,500 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹8,700 प्रति ग्राम

आज दिल्ली और चेन्नई में सोने की कीमतें मुंबई और कोलकाता की तुलना में थोड़ी अधिक हैं। सोने की खरीदारी से पहले अपने शहर की सटीक कीमतों की पुष्टि कर लेना हमेशा बेहतर रहता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close