July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए 04 दिसंबर के लेटेस्ट भाव

Gold-Silver Price Today: गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,28,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया.

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. फिलहाल कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है, हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा रही है. गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोना-चांदी महंगे हुए हैं.

IBJA के मुताबिक आज का सोना-चांदी भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,28,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत 1,78,190 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

दिल्ली सर्राफा बाजार का अपडेट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई. दूसरी ओर, चांदी में गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत घटकर 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई.


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close