April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Latest Rate Today 10 March 2025 : होली से पहले सोने के दाम में गिरावट, चांदी के रेट स्थिर, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Latest Rate Today 10 March 2025 : होली से पहले सोने के दाम में गिरावट, चांदी के रेट स्थिर, जानें आज के ताजा भाव

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Latest Rate Today: नई दिल्ली। आज सोमवार 10 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आई है। देश में शुक्रवार 14 मार्च की होली है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,000 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 10 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का रेट

10 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इससे पिछले हफ्ते चांदी का दाम 99,000 रुपये था।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

 

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,390 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 10 मार्च 2025  का दाम।

सोने के दाम क्यों आई गिरावट

सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों की बढ़ती सतर्कता और दुनिया की आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। खासतौर पर, अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसका असर निवेशकों की सोच पर पड़ा है, जिससे सोने की खरीदारी कम हो गई और इसकी कीमत घटने लगी है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close