June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold Rates Today : महंगाई का एक और झटका! फिर महंगा हुआ सोना, जानें क्या है लेटेस्ट रेट

Gold Rates Today : आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,913 की बढ़त के साथ ₹93,074 पर पहुंच गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली: Gold Rates Today देश में एक बार फिर शादी-ब्याह का सीजन दस्तक दे चुका है, और इसके साथ ही सर्राफा बाजार भी पूरी तरह से सज-धज कर तैयार है। गहनों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है, और लोगों की नजरें अब सोने-चांदी के भाव पर टिकी हैं। हालांकि, इस बार सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। एक दिन कीमतें बढ़ती हैं, तो दूसरे दिन कुछ नरमी देखने को मिलती है। अगर आप भी इस सीजन में सोना चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।

Gold Rates Today दरअसल, आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,913 की बढ़त के साथ ₹93,074 पर पहुंच गया है। कल तक यही सोना ₹90,161 प्रति 10 ग्राम था। यानी एक ही दिन में अच्छी-खासी तेजी आ गई है।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,958 बढ़कर ₹92,627 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,669 प्रति किलो था। गौरतलब है कि 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 का हाई बना चुकी है और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का स्तर छुआ था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,555 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,400 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,400 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,400 रुपए है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close