April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

सोना ₹9,050 और चांदी ₹10,500 लुढ़की: दिल्ली सर्राफा बाजार में भारी गिरावट, वैश्विक दबाव बना वजह

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: कमजोर घरेलू मांग और सुस्त वैश्विक रुझानों के बीच मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 9,050 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: कमजोर घरेलू मांग और सुस्त वैश्विक रुझानों के बीच मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 9,050 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि चांदी 10,500 रुपये की गिरावट के साथ 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 9,050 रुपये (लगभग 6 प्रतिशत) टूटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोना 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने के अलावा, आज चांदी भी 10,500 रुपये (4.36 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने-चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट क्यों

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ”कीमती धातुओं में पिछले सप्ताह की गिरावट बढ़ गई। सोमवार को दिन के कारोबार के दौरान में हाजिर सोना 4 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया।” उन्होंने तेज गिरावट के लिए पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को जिम्मेदार ठहराया, जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊंची हो गईं और महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं। इससे कठोर मौद्रिक नीति रुख की आशंका बढ़ गई। गांधी ने कहा, ”कठोर मौद्रिक नीति की संभावना ने अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को बढ़ावा दिया और डॉलर को मजबूत किया, जिससे सोने और चांदी पर और दबाव बढ़ गया।”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुरी तरह से गिरे सोने और चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 227.42 डॉलर या 5.06 प्रतिशत टूटकर 4,263.73 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि चांदी 4.25 डॉलर या 6.3 प्रतिशत टूटकर 63.53 डॉलर प्रति औंस रह गई। मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह ने कहा कि बढ़ती ब्याज दर की उम्मीदों के कारण कीमतों पर असर पड़ने के चलते विदेशी बाजारों में हाजिर सोने में गिरावट जारी रही। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई, जो 40 साल से ज्यादा की सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close