September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

George Kurien Resignation: केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

George Kurien Resignation: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

George Kurien Resignation: नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे के साथ ही केंद्र सरकार में संभावित फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद लिया फैसला

केरल भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन को वर्ष 2024 में राज्यसभा के जरिए संसद में लाया गया था। उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला नहीं किया था, जिसके बाद उनके मंत्री पद छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा पहुंचे थे जॉर्ज कुरियन

जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। हालांकि इस बार भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया। उनकी जगह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को उम्मीदवार बनाया गया। पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक रणनीति और आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

केरल विधानसभा चुनाव भी लड़े थे

जॉर्ज कुरियन ने हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। भाजपा ने उन्हें कंजीरापल्ली सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी। इसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य और केंद्र सरकार में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।

कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज

जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे को केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा संगठन और सरकार के स्तर पर नए चेहरों को अवसर देने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close