April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

CM Dr. Mohan Yadav Visit Japan : सीएम डॉ. मोहन यादव के जापान दौरे का तीसरा दिन, उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक

CM Dr. Mohan Yadav Visit Japan : सीएम डॉ. मोहन यादव के जापान दौरे का तीसरा दिन, उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक |

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। CM Dr. Mohan Yadav Visit Japan : मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव इस समय चार दिवसीय जापान दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का तीसरा दिन है। डॉ. मोहन यादव जापान दौरे के तीसरे दिन कोबे और ओसाका में प्रमुख औद्योगिक कम्पनियों के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेल्थ केयर, ऊर्जा और मैन्युफेक्चरिंग क्षेत्रों में निवेश एवं साझेदारी पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोबे स्थित हेल्थ केयर और डॉयग्नोस्टिक कम्पनी साइसमेक्स के अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैठक में मध्यप्रदेश में मेडिकल टेक्नोलॉजी और डॉयग्नोस्टिक उपकरण निर्माण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे और कम्पनी की उत्पादन इकाई का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओसाका में पेनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से बैठक कर नवकरणीय ऊर्जा, बैट्री निर्माण और ई-मोबिलिटी सेक्टर में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति और अनुकूल निवेश माहौल पर भी जानकारी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम को ओसाका में मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर इंटरैक्टिव रोड-शो में उद्योगपतियों से रू-ब-रू होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में व्यापार अनुकूल नीतियों, अधोसंरचना विकास और उद्योगों के लिये उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24-25 फरवरी के लिये जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close