Earthquake in Delih-NCR : नई दिल्ली। एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भूकंप के झटके इस्लामाबाद और लाहौर समेत अफगानिस्ता के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं।
बता दें कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर में भी लोगों को धरती के हिलने का आभास हुआ। बता दें कि बीते दो हफ्तों में ये दूसरी बार है जब दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में आता है। ये जोन भूकंप की जद में होता है। दरअसल, दिल्ली पाकिस्तान और हिमालय क्षेत्र के पास है। ऐसे में इसे दोतरफा झटके लगते हैं। पिछले करीब एक साल में कई बार राजधानी में भूकंप के झटके आ चुके हैं। अच्छी बात ये रही है कि इसमें किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।




