July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

कार के गुप्त चेंबर में छिपाकर ला रहे थे गांजा, दुर्ग पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में खपाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 14.5 किलो गांजा, एक क्रेटा कार, नगदी और मोबाइल फोन सहित लगभग 7.25 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

कुम्हारी थाना पुलिस और ACCU टीम को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ओडिशा से क्रेटा कार में अवैध गांजा लेकर महासमुंद और रायपुर होते हुए दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

कार से आती गंध ने खोल दी तस्करी की पोल

वाहन की जांच के दौरान पुलिस को कार के भीतर से गांजे की तेज गंध महसूस हुई। इसके बाद जब कार की गहन तलाशी ली गई तो दरवाजों के फाइबर हटाने पर उनमें बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजे के पैकेट बरामद हुए। तस्करों ने बड़ी चालाकी से मादक पदार्थ को छिपाया था, लेकिन गंध ने उनका पूरा भंडाफोड़ कर दिया।

पूछताछ में सामने आया पूरा नेटवर्क

पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी तीरथा ठेला निवासी राजा खरियार (ओडिशा) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में किशन जगत निवासी कुम्हारी को सप्लाई किया जाना था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के कंधमाल क्षेत्र से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर छत्तीसगढ़ में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते थे।

लाखों का सामान जब्त, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.5 किलो गांजा, क्रेटा कार, 22 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close