September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Delhi Exit Polls Results 2025 : दिल्ली में बन रही बीजेपी की सरकार! AAP के अरमानों पर चली झाड़ू, सामने आया एग्जिट पोल

Delhi Exit Polls Results 2025 : दिल्ली में बन रही बीजेपी की सरकार! AAP के अरमानों पर चली झाड़ू, सामने आया एग्जिट पोल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Delhi Exit Polls Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। सुबह से ही मतदाताओं में जोश और उत्साह देखा गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई। दिल्ली में इस बार कुल 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और मतगणना के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा में शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हुई है। वहीं वोटिंग का समय शाम 6 बजे तक ही था। अब वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आना शुरू हो गया।

हालांकि इस बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर जहां बीजेपी सत्ता हासिल करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो वहीं दूसरी ओर आप सत्ता में बने रहने के लिए पूरे प्रयास में जुटी है। इस मामले में कांग्रेस भी दिल्ली की जनता को शीला दीक्षित के कार्यों को याद दिलाने में लगी हुई है। हालांकि ये तो 8 जनवरी को ही पता चलेगा कि किसकी मेहनत दिल्ली में रंग लाई है। उससे पहले एग्जिट पोल में जानते हैं कि क्या कहता है दिल्ली का वोटर्स?

क्या कहता है दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल?

मैट्रिज Exit Polls

मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। एजेंसी ने आप को 32 से 37, भाजपा को 35 से 40 और कांग्रेस को 0-1 सीट दी है।

पीपल्स इनसाइट पोल

पीपल्स इनसाइट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को 40-44 आप को 25-29 और कांग्रेस 0-1 सीट पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।

पीपल्स पल्स पोल

पीपल्स पल्स पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 51-60, आप को 10-19 और कांग्रेस 0-1 सीट पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।

चाणक्य स्ट्रैटेजीज पोल

चाणक्य स्ट्रैटेजीज पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 39-44, आप को 28-28 और कांग्रेस 2-3 सीट पर बढ़ती मिलती हुई नजर आ रही है।

जेवीसी पोल

जेवीसी पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 39-45, आप को 22-31 और कांग्रेस 0-2 सीट पर बढ़ती मिलती हुई नजर आ रही है।

माइंड ब्रिंक Exit Polls

माइंड ब्रिंक के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 44-49 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 21-25 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-1 सीट जा सकती है।

वी-प्रीसाइड Exit Polls

वी-प्रीसाइड के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 46-52 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 18-23 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-1 सीट जा सकती है।

पी-मार्क Exit Polls

पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 21-31 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 39-49 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-1 सीट जा सकती है।

पोल डायरी Exit Polls

पोल डायरी के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 18-25 मिल सकती हैं, भाजपा+ को 42-50 और कांग्रेस के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

न्यूज9-मैट्रिज एग्जिट पोल

न्यूज9-मैट्रिज एग्जिट पोल में भाजपा को 35-40 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीटें और आप को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

एबीपी-चाणक्य स्ट्रेटेजीज पोल

एबीपी-चाणक्य स्ट्रेटेजीज पोल में आप को 25-28 सीटें, भाजपा+ को 39-44 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान

रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल

रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा को 35-40 सीटें, आप को 32-37 सीटें और कांग्रेस को 00-01 सीटें मिलने की संभावना है।

दिल्ली चुनाव 2025 का समीकरण

बता दें कि दिल्ली की 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली में कुल 1,56,14,000 मतदाता हैं। इनमें 83,76,173 पुरुष, 72,36,560 महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर हैं। AAP और कांग्रेस 70 सीटों पर, जबकि भाजपा 68 सीटों पर मैदान में है। भाजपा ने 2 सीटें अपने सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 2, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 30 CPI 6 और CPM और CPI (माले) ने 2-2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

एग्जिट पोल पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

एग्जिट पोल पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है…दिल्ली में ‘आपदा’ जा रहा है और बीजेपी आ रही है…अगर कोई फर्जी वोटिंग करेगा तो पकड़ा जाएगा…हम पहले दिन से ही इस बारे में कह रहे हैं और यह अच्छी बात है कि वे पकड़े गए…दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है…”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close