July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Delhi Election Results 2025 : कौन हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी के प्रवेश वर्मा? जानें उनका राजनीति करियर

Delhi Election Results 2025 : प्रवेश वर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। चलिए ऐसे में आपको प्रवेश वर्मा के बारे में बताते हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Election Results 2025: दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभाी सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पटखनी दे दी है। प्रवेश वर्मा ने इस सीट पर शनदार जीत दर्ज करते हुए भगवा लहरा दिया है। प्रवेश वर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। चलिए ऐसे में आपको प्रवेश वर्मा के बारे में बताते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय से की पढ़ाई

प्रवेश वर्मा एक भारतीय राजनेता है जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक (बी कॉम) किया और फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है।

सियासत में जमाया सिक्का

2013 में प्रवेश वर्मा ने महरौली विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को पराजित किया था। इसके बाद, 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर वर्मा संसद सदस्य बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में, उन्होंने कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 5,78,486 मतों के अंतर से हराया, जो दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अंतर था।

केजरीवाल को दी शिकस्त

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से था। प्रवेश वर्मा ने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज करते हुए अरविंद केजरीवाल को शिकस्त दे दी है।

प्रवेश वर्मा नेट वर्थ 

चुनाव आयोग में दाखिल किए गए अपने चुनावी हलफनामे में प्रवेश वर्मा ने अपनी संपत्ति का पूरा विवरण दिया है। चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, प्रवेश वर्मा के पास इस समय तीन कारें हैं, जिसमें 36 लाख रुपए की टोयोटा इनोवा, 9 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 11.77 लाख रुपए की महिन्द्रा XUV शामिल है। इसके साथ ही उनके पास 2 लाख 20 हजार रुपए की नगदी है। प्रवेश वर्मा ने अपनी चल संपत्ति 77 करोड़ 89 लाख 34 हजार 554 रुपए बताई है। वहीं, 12 करोड़ 19 लाख रुपए की कुल अचल संपत्ति है। इसका मतलब ये हुआ कि उनके पास 90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। प्रवेश वर्मा की संपत्ति में कृषि योग्य भूमि, गोदाम और घर शामिल हैं।

विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में मिली कामयाबी

प्रवेश वर्मा संसद की वित्त समिति के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति में भी कार्य किया है। वर्मा ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और विधानसभा तथा लोकसभा दोनों चुनावों में सफलता प्राप्त की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close