एमपी में होने वाली है मानसून की एंट्री, कई जिलों में होगी तेज बारिश, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Aaj ka Mausam: मध्यप्रदेश में 3 दिन के अंदर ही मानसून ने पूरा एमपी कवर कर लिया है। भोपाल -जबलपुर में मानसून एंटर कर चुका है।
Aaj ka Mausam: भोपाल। मध्यप्रदेश में 3 दिन के अंदर ही मानसून ने पूरा एमपी कवर कर लिया है। भोपाल -जबलपुर में मानसून एंटर कर चुका है। केवल भिंड में ही मानसून पहुंचना बाकी रह गया है। मंदसौर, रतलाम, बड़वानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में 24 घंटों में 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल और जबलपुर में झमाझम बारिश के आसार हैं।
इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पानी गिरने से लोगों को भरी गर्मी से राहत मिली। बता दें कि, एमपी में वर्तमान में चार सिस्टम एक्टिव हैं। अगले 4 दिन तक एमपी का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं, आज मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्व में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। बड़वानी, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी और बालाघाट में भारी बारिश, वज्रपात और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, इदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज गुजरात, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय अरुणाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, झारखंड के लिए मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अनुमान के चलते रांची के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे।




