September 13, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh News : हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, जानें क्या है वजह

Damoh News : हिंदू संगठनों ने दमोह प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर के पुराना थाना चौराहे पर चक्का जाम कर दिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

दमोह। Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह में लगातार हो रही गौ तस्करी तथा गौ हत्या चिंता का विषय बनी हुई है। जिसको लेकर अब हिंदू संगठनों ने दमोह प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर के पुराना थाना चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। जिससे शहर का यातायात का पहिया थम गया। वहीं मामले की सूचना दमोह प्रशासन के आला अधिकारियों को लगी। जिसके बाद मौके पर दमोह एसडीएम आर एल बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाइस देकर जाम खुलवाया।

बता दें कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ का कहना है कि बीती रात दमोह शहर के बड़ा पुरा चौराहा से गो सेवकों ने करीब आधा दर्ज गायों तथा बछड़ों को गौ तस्करो के चंगुल से छुड़ाकर अपनी निगरानी मे CSP कार्यलय स्थित गौ शाला मे रख लिया। मगर सूचना के बाद भी दमोह पुलिस और प्रशासन ने गायों और बछड़ों के लिए आज कोई इंतजाम नहीं किये। साथ ही दमोह प्रशासन पर अन्य आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने कहा कि दमोह मे लगातार गौ तस्करी और गौ हत्या बढ़ रही है।

मामले मे लिप्त आरोपियों के नाम भी प्रशासन के लिए बताये जा रहे है। मगर जानकारी के बाद भी दमोह पुलिस और प्रशासन आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने से बच रहा है। हालांकि घंटो चले इस चक्कजाम के बाद मोके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीएम आर एल बागरी ने हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाएं देकर चक्का जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर शहर की यातायात व्यवस्था चालू हुई।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close