April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Crime News : जन्मदिन पर केक लाने में हुई देरी, गुस्साए पति ने बेटे और पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला

There was a delay in bringing the cake on the birthday, the angry husband attacked the son and wife with a sharp weapon

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मुंबई: शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने जन्मदिन पर केक देरी से लाने की वजह से नाराज होकर दोनों पर हमला किया। पूरा मामला साकीनाका इलाके का। बताया जा रहा है कि जन्मदिन पर केक लाने में हुई देरी से गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी।

एक जून को था जन्मदिन

साकीनाका पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेंद्र शिंदे के रूप में हुई है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वह रविवार की घटना के बाद से फरार है। अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र शिंदे का जन्मदिन एक जून, शनिवार को था। लेकिन उनकी पत्नी अपने कार्यस्थल से देरी से निकलने के कारण उस दिन केक नहीं ला सकी थीं। वह अगले दिन दोपहर 12.15 बजे केक लाई थीं। उन्होंने बताया कि जन्मदिन का केक लाने में हुई देरी से नाराज राजेंद्र शिंदे ने अपनी पत्नी से बहस की और उसे गाली दी।

बेटे को बचाने आई पत्नी पर हमला

आगे उन्होंने बताया कि जब दंपति के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो राजेंद्र शिंदे ने गुस्से में चाकू से उसकी पसलियों के नीचे और छाती पर वार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जब रंजना शिंदे ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो राजेंद्र शिंदे ने अपनी पत्नी की कलाई पर चाकू घोंप दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में दोनो घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रंजना को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि उसके बेटे का घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज जारी है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close