September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Corona Cases In India : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस.. इस राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज, देखें आंकड़े

Corona Cases In India : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल भारत में कोविड-19 के केस लगभग 4000 के पार हो चुके हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Corona Cases In India : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल भारत में कोविड-19 के केस लगभग 4000 के पार हो चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसे चिंताजनक नहीं मान रहा है तथा लोगों से साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 3 जून रात 9 बजे अपडेट लिस्ट में देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 4265 हैं।

केरल में सबसे अधिक 1435 मामले हैं। वहीं, दूसरे सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में कल एक 22 वर्षीय युवती की मौत की भी पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से देश में 6 मौतें हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र में आज 86 नए कोरोना मरीज, 4 की मौत

महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 86 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। आज कोरोना से 4 लोगों की मौत भी हुई है। सरकार सतर्क है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

गुजरात में कोरोना के 109 मरीज आए सामने

गुजरात में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को गुजरात में कोरोनो के 109 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 461 हो गई है। इनमें से 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 441 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 43 मरीज ठीक हुए हैं और एक मरीज की मौत हो चुकी है।

नोएडा में कोरोना का कहर जारी

नोएडा में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को नोएडा में कोरोना के 45 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। कोरोना बढ़ी तेजी से नोएडा में फैल रहा है। 45 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद संख्या बढ़कर 107 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पिछले करीब 24 घंटे में 6 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। मंगलवार को मिले मरीजों में 3 बच्चे, 50 से 55 की उम्र के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close