June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav’s father passed away : सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने उज्जैन पहुंचे कई राजनेता

CM Mohan Yadav's father passed away : डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का दाह संस्कार बुधवार को शिप्रा तट पर हुआ।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Mohan Yadav’s father passed away : उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का दाह संस्कार बुधवार को शिप्रा तट पर हुआ। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली थी। वे करीब 100 साल के थे। एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे।

पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को भोपाल से उज्जैन पहुंचे। आज दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शिप्रा तट पर पहुंची। यहां भूखी माता मंदिर के पास सीएम और परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार किया।

अंत्येष्टि में शामिल होने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री राधा सिंह, मंत्री करण वर्मा, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मंत्री, नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री लखन पटेल मंत्री, मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव राजेश राजौरा उज्जैन पहुंचे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close