June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

राजगढ़ में बाल विवाह का मामला: 16 वर्षीय बालिका की जबरन शादी, माता-पिता और दूल्हे पर केस दर्ज

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Child Marriage Case News: राजगढ़। जागरुकता अभियानों के बाद भी बाल विवाह पर रोक नहीं है। राजगढ़ जिले के लीमा चौहान थाना क्षेत्र के पाड़ल्यामाता में एक परिवार ने अपनी 16 वर्षीय बालिका की जबरन शादी करा दी। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने बालिका के माता-पिता और दूल्हे पर मामला दर्ज किया है।

बालिका ने पुलिस व महिला बाल विकास विभाग की टीम को अपना बयान दर्ज कराया है। उसमें कहा गया कि इस शादी को लेकर उसने विरोध जताया था, लेकिन उसके स्वजन ने एक नहीं सुनी और शादी कर दी।

बालिका ने साझा किया अपना अनुभव
बालिका ने बताया कि उसके माता पिता ने 17 अप्रैल को ग्राम हराना में उसकी शादी चोरी छिपे शादी कर दी। विवाह के दौरान फेरे हुए, मंगलसूत्र पहनाया गया। मांग में सिंदूर भरा।

जांच दल ने बताया कि बालिका की मांग में सिंदूर भरा हुआ है, हाथों में मेहंदी लगी है, पैरों में हल्दी लगी है। इसके फोटोग्राफ लिए गए। पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close