September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

बड़ी खबर! जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर को लगी चोट, जानें क्या हुआ ऐसा

Prashant Kishore got injured: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को आरा में जनसभा के दौरान चोट लग गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Prashant Kishore got injured: आरा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को आरा में जनसभा के दौरान चोट लग गई। आरा में बिहार बदलाव सभा के दौरान प्रशांत किशोर को पसली में चोट लग गई…जिसके बाद प्रशांत किशोर बगैर भाषण दिए इलाज के लिए पटना लौट गए हैं।

कैसे लगी चोट?

जानकारी के मुताबिक आरा में जनता से मुलकात के दौरान वे गाड़ी में लटके हुए थे। इस दौरान काफी भीड़ थी और प्रशांत किशोर को भीड़ का धक्का लगा। गाड़ी के दरवाजे से उनके चेस्ट में धक्का लगा और वे असहज महसूस करने लगे। इसके बाद उन्हें आरा के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें पटना जाने की सलाह दी।

जनसभाओं में उमड़ रही है भीड़

बता दें कि प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी पार्टी जन सुराज इस बार बिहार विधानसभा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उनकी जनसभाओं में बड़ी तादाद में लोग उमड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी ने पूर्व बीजेपी सांसद उदय सिंह को पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। प्रशांत किशोर ने अपने पास पार्टी का कोई पद नहीं रखा है। प्रशांत किशोर अब तक 665 दिन पदयात्रा कर चुके हैं। वे 2697 गांव, 235 ब्लॉक, 1319 पंचायतों में लोगों से जनसंपर्क कर चुके हैं।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को बताया था साजिश

इससे पहले 16 जुलाई को वे सीमांचल के किशनगंज में थे। वहां उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सत्तारूढ़ ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश’’ करार दिया। जन सुराज नेता ने वादा किया कि उनकी पार्टी उन लोगों की मदद करेगी, जिनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं।

प्रशांत किशोर की नौ महीने पुरानी पार्टी राज्य के मुस्लिम वोट में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी निशाना साधा, जो अब तक अल्पसंख्यक समुदाय की पहली पसंद रही है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने राज्य की मुख्य विपक्षी दल के चुनाव चिह्न का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘राजद ने मुसलमानों को लालटेन जलाने वाली केरोसिन से अधिक कुछ नहीं समझा है। लेकिन समुदाय अब बहुत सह चुका है।’’ किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ‘‘कोई भूमिका’’ नहीं देखते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close