July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MSP पर खरीदी की मांग को लेकर हरदा में किसानों का बड़ा आंदोलन, हजारों ट्रैक्टरों से शहर घिरा

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

हरदा। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और मक्का की खरीदी करने सहित अन्य मांगों को लेकर हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर हरदा पहुंचे हैं। किसानों ने इंदौर रोड हनुमान मंदिर खंडवा बाईपास चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिले की चारों सीमाओं से हरदा शहर में सैकड़ों ट्रैक्टर ने प्रवेश किया। इससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। किसानों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने खंडवा रोड पर दुकानदारों ने केन की व्यवस्था भी की है।

किसान इसे अपना अनिश्चित आंदोलन बता रहे हैं। किसान अपने ट्रैक्टर-टाली में पानी की टंकी, तंबू बनाने तिरपाल, लकड़ी कंडे, जनरेटर, बर्तन, पत्तल दोने, कूलर, पंखे, सोने के लिए बिस्तर कंडे, आटा-दाल साथ लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक किसान मंडी से नहीं हटेंगे।

12 किसान नेता की कोर कमेटी बनाई गई है। जो किसान आंदोलन को लेकर निर्णय लेगी। किसान नेताओं ने दावा है कि यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा किसान आंदोलन है, जिसमें हजारों की संख्या में ट्रैक्टरों के साथ किसान हरदा पहुंचे। इस आंदोलन में जिले के गांवों के साथ-साथ देवास, नर्मदापुरम और खंडवा जिलों के किसान भी शामिल हो रहे हैं। वे हजारों ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close