April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Bhopal Latest News : भोपालवासियों को मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा.. सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया फ्लाईओवर का लोकार्पण, साथ ही कर दी ये घोषणाएं

Bhopal Latest News : भोपालवासियों को मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा.. सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया फ्लाईओवर का लोकार्पण, साथ ही कर दी ये घोषणाएं

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bhopal Latest News : भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 148 करोड़ की लागत से निर्मित (जीजी) गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया है। मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, PWD मंत्री राकेश सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति मौजूद रहे। बता दें कि अब रानीकमलापति स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लोगों को ट्राफिक से निजात मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने फ्लाईओवर के लोकार्पण करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कई चुनौतियों के बाद जब जागे तब सबेरा इन सबके बीच आज इस ब्रिज का लोकार्पण हो रहा है। इस ब्रिज का सुभाष चंद्र बोस सेतु से, वीर सावरकर सेतु से मिलन होगा। सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के सामने यह साबित किया कि भारतीय खून किसी से कम नहीं, 1923 में सुभाष चंद्र बोस ने उस समय की प्रशासनिक परीक्षा पास की थी। सुभाष चंद्र बोस ने सबसे ज्यादा मतों से कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीता था।

कांग्रेस ने वही किया जो हमेशा करती है। कांग्रेस अच्छे व्यक्ति को जब तक घर नहीं बिठा देती तब तक शांत नहीं बैठती यही नेता जी के साथ किया। वहीं सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर के साथ भी यही किया। आज कांग्रेस के लोग वोटों के लिए महू में आकर यात्रा निकालने की बात कर रहे है। कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव हरवाया। आज ये बगला भगत बनकर बाबा साहब का नाम ले रहे है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के फ्लाईओवर के लोकार्पण करने के बाद बड़ी घोषणा की। सीएम ने इस ब्रिज का नाम संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर होगा। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर एलिवेटेड कॉरिडोर का नया नाम आंबेडकर ब्रिज होगा। सीएम ने नए एलिवेटेड कॉरिडोर फ्लाईओवर की घोषणा की जो भोपाल के बावड़ियां में बनेगा।

सीएम ने कहा कि रायसेन, बैरसिया, विदिशा जिलों को मिलाकर वृहद राजधानी परियोजना बनायेंगे। कल हमारा पूरा मंत्री मंडल अहिल्या माता के धाम महेश्वर में कैबिनेट बैठक करने जा रहा है महिला शक्ति के लिए हमारी पॉलिसी कल कैबिनेट में पारित होने वाली है। बहनों की बेहतरी के लिए हमसे ज्यादा कौन काम कर रहा है।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को कभी भी सुभाष चंद्र बोस रास नहीं आए। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की। भाजपा की सरकारों ने हमेशा सुभाष चंद्र बोस जैसे देशभक्तों का सम्मान किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने साफ कर दिया था कि अंग्रेजों की नौकरी नहीं करेंगे। यह देशभक्ति का बड़ा प्रमाण और उनके मुंह पर तमाचा था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close