April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगहेल्थ

Benefits of Rose Tea : वजह घटाने में लाभदायक है गुलाब की चाय, जानें इसके अन्य फायदे

Benefits of Rose Tea : भारत में कई लोग दूध और पत्ती वाली चाय पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गुलाब की चाय पीकर देखी है?

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Benefits of Rose Tea : नई दिल्ली। भारत में कई लोग दूध और पत्ती वाली चाय पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गुलाब की चाय पीकर देखी है? गुलाब का फूल देखने में जितना खूबसूरत लगता है, सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाब के फूल से बनी चाय न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

वेट लॉस में असरदार हर्बल टी

गुलाब की चाय पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आप रोज टी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लो कैलोरी वाली इस चाय को कंज्यूम करना आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम

गुलाब की चाय पीने से इम्यूनिटी को भी काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप रोज टी का सेवन कर सकते हैं। गुलाब की चाय में पाए जाने वाले तत्व आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाकर हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने मूड को इम्प्रूव करना चाहते हैं, तो भी गुलाब की चाय पी सकते हैं।

गुलाब की चाय की रेसिपी

रोज टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह से उबाल लीजिए। अब बॉइल्ड वॉटर में सूखी हुई गुलाब की पत्तियों को एड कर पैन को 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए। अब आप इस हर्बल टी को एक कप में छान लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस चाय में शहद को भी मिला सकते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close