July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

लाडली बहनों को मिली 34वीं किस्त: CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ladli Behna Yojana 34th Installment: ग्वालियर: मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाडली बहनों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की। उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 121.95 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सशक्त नारी ही समृद्ध और प्रगतिशील मध्य प्रदेश की आधारशिला है।

मोबाइल से ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं
लाडली बहनें अपने मोबाइल पर मैसेज या बैंक खाता चेक करके राशि की जानकारी ले सकती हैं। अगर अभी तक पैसे नहीं आए हैं तो योजना के आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर भी स्टेटस देखा जा सकता है।

इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘फाइनल लिस्ट’ के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरते ही स्क्रीन पर आपका नाम और भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी।

जून 2023 में शुरू हुई थी योजना
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। पिछले साल नवंबर से इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है।

जून 2023 से लेकर मार्च 2026 तक इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में 33 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी थीं, जबकि शुक्रवार को 34वीं किस्त जारी की गई।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close