MP Weather Update : मध्यप्रदेश में फिर जमकर बदसेंगे बदरा, मानसून की विदाई से पहले अलर्ट, इन जिलों में होगी तेज बारिश
MP Weather Update : दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में दो-तीन दिन तक रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला बना रह सकता है।

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई होने वाली है। इससे पूर्व एक बार एमपी में बारिश का दौर देखा जा सकता है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने जा रहा है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में दो-तीन दिन तक रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला बना रह सकता है।
आज यहां होगी जमकर बारिश
आज मौसम केंद्र ने 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी, पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। सीहोर, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट और राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से ज़्यादा बारिश हुई है। राज्य के 282 बांधों में से 199 बांध 90 प्रतिशत से ज़्यादा पानी से भर गए थे। लगातार बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ आ गई थी, जिसके चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था और बांधों से पानी छोड़ा गया था।




