July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Weather Update : रात में सर्द हवाओं ने डाला डेरा, बढ़ने लगी ठंड, जानें आज का मौसम अपडेट

MP Weather Update : मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब मौसम में ठंड का असर साफतौर से नजर आने लगा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब मौसम में ठंड का असर साफतौर से नजर आने लगा है। देखा जाए तो प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी समेत अधिकांश जिलों में सुबह कोहरा छाने लगा है। रात के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 2 नए सिस्टम फिर से एक्टिव हो गए हैं, जिसके कारण बीते दिनों हल्की बारिश का दौर देखने को मिला। वहीं अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। राजधानी के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद हिमालय में बर्फबारी शुरू हो जाएगी। जिससे ठंडी हवाएं निचले मैदानों की ओर आगे बढ़ेंगी। उत्तर भारत होते हुए यह मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में प्रवेश करेगी। इसके बाद 31 अक्टूबर तक ठंड पूरे प्रदेश का अपने चपेट में ले लेगी। इसके बाद 1 नवंबर से धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर तीव्र प्रेशर एरिया (डिप्रेशन) आगे बढ़ रहा है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में बूंदाबांदी होगी और बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक्टिव सरकुलेशन सिस्टम अब समाप्ति की ओर बढ़ चला है। इसके साथ ही अगले एक-दो दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक देगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close