June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Accident Latest News : भीषण सड़क हादसा! बस ने लोगों को रौंदा, महिला और बच्ची की मौत, 4 घायल

Accident Latest News : एक इलेक्ट्रिक बस ने अचानक से लोगों को रौंद डाला है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Accident Latest News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मसूरी थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक बस ने अचानक से लोगों को रौंद डाला है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक महिला और एक बच्ची शामिल है। जानकारी के मुताबिक, बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, सड़क हादसे की ये दर्दनाक घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में NH 9 के अंडरपास पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय इलेक्ट्रिक बस स्टार्ट थी और स्टॉप पर खड़ी थी। अचानक बस चल पड़ी और उसने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। ये भी बात सामने आई है कि हादसे के वक्त बस का ड्राइवर भी बस में मौजूद नहीं था।

भीड़ ने बस में भी तोड़फोड़ की
इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से महिला और बच्ची की मौत हो गई और वहीं 4 लोग घायल भी हो गए। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की है। इसके बाद बस को पुलिस की मौजूदगी में मौके से हटाया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close