April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Accident in Jammu : जम्मू में हुआ भीषण सड़क हादसा..! यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौत और 40 घायल

Accident in Jammu : एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 यात्री घायल हो गए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Accident in Jammu : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 यात्री घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कालीधर क्षेत्र में यह बस सड़क से फिसलकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि बस श्रद्धालुओं को शिवखोड़ी ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

चालक ने बस पर से खोया नियंत्रण

बताया जा रहा है चालक द्वारा बस पर से नियंत्रण खो जाने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जम्मू के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कई यात्रियों की हालत नाजुक है।

जम्मू से शिवखोड़ी को जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी को जा रही थी। इस दौरान अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close