April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन आम लोगों के लिए शुरू, पर्यटकों को मिलेगी सुविधाएं, जानें कितना है किराया

Katra-Srinagar Vande Bharat Train : यह कश्मीर घाटी की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो कटरा से श्रीनगर का सफर तीन घंटे में पूरा करेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Katra-Srinagar Vande Bharat Train : जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (6 जून) को चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कटरा से रवाना किया। इसके साथ ही यह ट्रेन आम लोगों के लिए भी शुरू हो गई है। यह कश्मीर घाटी की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो कटरा से श्रीनगर का सफर तीन घंटे में पूरा करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू कश्मीर तक पहुंचना काफी सुविधाजनक और सस्ता हो गया है। आइए जानते हैं कि इस ट्रेन में टिकट कैसे बुक किया जा सकता है। इसका किराया कितना है, टाइम टेबल क्या है और इस ट्रेन की खासियत क्या है।

यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर के बीच चलती है। इन दोनों स्टेशनों की दूरी 190 किलोमीटर है। ट्रेन यह सफर मात्र तीन घंटे में पूरा कर लेती है। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन यह ट्रेन संचालित होती है।

कटरा से श्रीनगर का टाइम टेबल और किराया

कटरा से श्रीनगर के लिए पहली ट्रेन (26401) सुबह 8.10 चलेगी, जो 9.56 बजे बनिहाल पहुंचेगी और दो मिनट यहां रुकने के बाद सुबह 11:08 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1320 रुपये है। वहीं, दूसरी ट्रेन (26403) दोपहर 2.55 बजे कटरा से चलेगी और 5.53 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 660 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1270 रुपये है।

श्रीनगर से कटरा का टाइम टेबल और किराया

श्रीनगर से कटरा के लिए पहली ट्रेन (26404) सुबह 8 बजे रवाना होगी और नौ बजे बनिहाल स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 10:58 बजे कटरा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 880 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1515 रुपये है। वहीं, दूसरी ट्रेन (26402) दोपहर दो बजे श्रीनगर से चलेगी और 4.58 बजे कटरा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1320 रुपये है।

कैसे बुक करें टिकट?

आप आईआरसीटीसी एप के जरिए इस ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से आईडी बनानी होगी और लॉगइन करना होगा। इसके बाद अपने सफर के स्टेशन चुनकर टिकट बुक किया जा सकता है। फिलहाल जम्मू रेलवे यार्ड में निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से यह ट्रेन जम्मू स्टेशन तक नहीं आएगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को समय के अनुसार नाश्ता और खाना दिया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। माइनस 15 डिग्री में भी यह ट्रेन काम करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से श्रीनगर पूरे भारत से जुड़ जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close