June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

UP के बुलंदशहर में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 2 डिब्बे, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Bulandshahar News : भारतीय रेलवे की एक मालगाड़ी डिरेल हो गई है। टेन अपने सफर पर थी कि अचानक डिरेल हो गई और 2 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bulandshahar News : बुलंदशहर। भारतीय रेलवे की एक मालगाड़ी डिरेल हो गई है। टेन अपने सफर पर थी कि अचानक डिरेल हो गई और 2 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुआ। हादसा देररात करीब साढ़े 12 बजे बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। हादसे होते ही जानकारी लोको पायलट ने रेल अधिकारियों को फोन करके दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के टेक्निकल ऑफिसर और कर्मचारी रेलवे लाइन और बोगियों की मरम्मत करने में जुटे हैं। मालगाड़ी टूडला से आ रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। अलीगढ़ के सीनियर DSTE अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close