June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh Accident News : दमोह में भीषण दर्दनाक हादसा! नदी में गिरी कार, 8 लोगों की मौत, मुआवजे का हुआ ऐलान

Damoh Accident News : जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh Accident News : दमोह। एमपी के दमोह में बड़ा हादसा हुआ है जहां जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जबलपुर जिले के रहने वाले थे, जो दमोह के घाट पिपरिया गांव से दो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और उनमें से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close