Terrorist Attack : जम्मू। एक तरफ दिल्ली में पीएम मोदी और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसकी वजह आतंकी हमला बताई जा रही है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिवखोरी जा रही तीर्थयात्रियों की बस रविवार को खाई में गिर गई है। इस घटना में करीब 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि शिवखोरी मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में आतंकी हमला हुआ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की टीम भी मौके पर पहुंच गए। लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके से कई गोलियां भी बरामद हो गई हैं। इसके मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों ने बस पर गोलीबारी कर दी। यह बस तीर्थयात्रियों को शिव खोड़ी मंदिर ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पोनी इलाके के तेरीयथ गांव में बस पर हमला हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बादद राहत कार्य़ शुरू किया गया और बचाव के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल की टीम तुरंत भेजी गई।




