June 12, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Tamilnadu Road Accident News : सरकारी बस से टकराई कार, भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

Tamilnadu Road Accident News : एक कार और सरकारी बस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

चेन्नई: Tamilnadu Road Accident: देश में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहे हैं। उत्तराखंड के देवप्रयाग में शनिवार को हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं जयपुर में खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं अब तमिलनाडु में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।

बस और कार में हुई टक्कर

Tamilnadu Road Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और सरकारी बस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 3:30 बजे सोमासिपाडी गांव से सटे कट्टुकुलम के पास हुई। हादसे की सूचना मिलने पर किलपेन्नाथुर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तिरुवन्नामलाई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close