देशधर्मप्रदेशब्रेकिंग
Kedarnath Mandir : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! 2 मई से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोषित हुई तिथि
Kedarnath Mandir : पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लग्न पर खोले जाएंगे।
Kedarnath Mandir : पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लग्न पर खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई।
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। आचार्य द्वारा पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया गया।




