April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान भगदड़, 10 लोगों की मौत की खबर आई सामने, पीएम मोदी ने ली सीएम योगी से जानकारी

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान भगदड़, 10 लोगों की मौत की खबर आई सामने, पीएम मोदी ने ली सीएम योगी से जानकारी |

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ नगरः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी आमवस्या पर बुधवार को अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 10 लोगों की मौत की खबर है। कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात की। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।

रो पड़े प्रेमानंद पुरी महाराज

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी हादसे के बाद रो पड़े। उन्होंने कहा-‘ हमने पहले ही कहा था कुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। प्रशासनिक व्यव्स्था से कुंभ कलंकित हो गया। इतनी जनता आने के बाद ये पुलिस के संभालने का काम नहीं हैं।इसी का परिणाम है कि किसी बाप का बेटा चला गया, किसी का कोई। बहुत दुखद समाचार है, मेरा मन बहुत व्यथित है। मैं अखाड़े में अपने साथियों से कहकर आया कि आपलोग यहां से ये अनाउंस मत कीजिए कि ये सब हो गया है। आप धीरे-धीरे अपने भक्तों से अपने कैंपों में लौटने के लिए कहिए। क्योंकि इससे वहां भी भगदड़ मचने की आशंका है।’

क्यों मची भगदड़?

दरअसल, महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना है। स्नान करने के लिए श्रद्धालु मंगलवार से ही संगम तट पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि फवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए।

भारी भीड़ के चलते अखाड़ों ने स्नान रोका

मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को भारी भीड़ के चलते शैव अखाड़ों ने रोक दिया है। महानिर्वाणी और निरंजनी अखाड़े के साधु संत एवं नागा संन्यासी स्नान को नहीं निकले। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी छावनी में ही मौजूद हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कहना है भारी भीड़ के चलते स्नान को रोका गया है। अगर स्थिति ठीक हुई तभी अखाड़े स्नान को निकलेंगे। अन्यथा स्नान को निरस्त कर दिया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close