June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

वैष्णो देवी जाने वाली ये ट्रेन 50 दिनों के लिए हुई रद्द, भक्तों के लिए हो सकती है परेशानी

New Delhi-Katra Vande Bharat Train : दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को रद्द कर दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

New Delhi-Katra Vande Bharat Train : वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा झटका लगा है। भारतीय रेलवे ने दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को रद्द कर दिया है। इंडियन रेलवे ने 16 जनवरी से 6 मार्च 2025 के बीच 50 दिनों की अवधि के लिए इस ट्रेन को कैंसिल करने का फैसला किया है।

इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को नॉर्दर्न रेलवे (NR) ज़ोन द्वारा ऑपरेट और मेंटेन किया जाता है। यह ट्रेन 50 दिनों के दौरान सर्विस में नहीं रहेगी। बता दें कि जम्मू स्टेशन रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जम्मू यार्ड पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग के जरूरी काम के चलते इस ट्रेन को रद्द किया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली और कटरा के बीच दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं। इनमें ट्रेन नंबर 22439/22440 (नई दिल्ल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली) और ट्रेन संख्या 22477/22478 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली) शामिल हैं।

 

हालांकि, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच जिस ट्रेन सर्विस को कैंसिल किया गया है, वह गाड़ी संख्या 22439/22440 है।

नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हुई रद्द

गाड़ी संख्या 22439/22440 को जम्मू यार्ड पर चल रहे प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते रद्द किया गया है। जम्मू स्टेशन पर चल रहे रीडिवेलपमेंट के जरूरी काम के चलते इस ट्रेन को रद्द करना जरूरी है। इसका मतलब है कि इस दौरान ट्रैवल कर रहे यात्रियों को वैष्णो देवी जाने के लिए दूसरे ऑप्शन का चुनाव करना होगा।

नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: दूरी, शेड्यूल और टाइमिंग

22439/22440 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से कटरा की 655Km की दूरी 8 घंटे 5 मिनट में तय करती है। यह ट्रेन, बुधवार को छोड़कर नई दिल्ली से सप्ताह में सभी दिन सुबह 6 बजे से चलकर दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर कटरा पहुंचती है। वापसी की यात्रा में यह ट्रेन 2 बजकर 55 मिनट पर कटरा से चलती है और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: स्टॉपेज और रूट

अपने सफर के दौरान यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशन पर रुकती है।

नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: कितना है किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस में दो तरह की सीटिंग- एसी चेयर कार और एग्जिक्युटिव चेयर कार ऑफर की जाती है। एसी चेयर कार में टिकट का किराया 1665 रुपये है जबकि एग्जिक्युटिव चेयर कार में यात्रा के लिए 3055 रुपये किराया लगता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close