April 22, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने 9 लोगों को कुचला, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Pune Accident News : महाराष्ट्र के पुणे में रविवार की आधी रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि पुणे में फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को नशे में धुत एक ड्राइवर अपने ट्रक से कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नौ लोगों में से तीन की तो मौत हो गई है, छह लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

कहा जा रहा है कि ये हादसा रविवार की रात करीब 12.30 बजे वाघोली के केसनंद फाटा इलाके में हुई जहां एक ट्रक चालक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। हादसे के मृतकों की पहचान वैभवी पवार (1), वैभव पवार (2) और विशाल पवार (22) के रूप में हुई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close