June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessब्रेकिंगमध्यप्रदेश

DA Hike Latest News : मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता, इतने प्रतिशत होगी वृद्धि

DA Hike Latest News : राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश के सरकारी अमले के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP DA Hike Latest News : भोपाल। महंगाई भत्ते को लेकर मध्यप्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। केंद्र सरकार ने दो दिन पहले अपने कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ाकर प्रदेश के सरकारी अमले के मानो जख्म कुरेद दिए हैं। मध्यप्रदेश के कर्मचारी अधिकारी अभी तक केंद्र के समान डीए के लिए 4 प्रतिशत वृद्धि की मांग करते आए थे लेकिन अब यह अंतर 7 प्रतिशत हो गया है।

MP DA Hike Latest News : प्रदेश सरकार के वरिष्ठ ​अधिकारियोें और कर्मचारी अधिकारी संगठनों के पदाधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश के सरकारी अमले के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हालांकि महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा और इसे कब से लागू किया जाएगा, इसके लिए आधिकारिक घोषणा की राह तकी जा रही है।

एमपी में महंगाई भत्ते में वृद्धि जनवरी 2024 से ड्यू है। प्रदेश के कर्मचारी 10 महीने से इसकी मांग कर रहे हैं। प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारी अधिकारी और 4.50 लाख पेंशनर्स प्रदेश सरकार से जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत और इसके बाद जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत डीए व डीआर की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार यदि वाकई मांग के मुताबिक 7 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान कर देती है तो कर्मचारियों अधिकारियों को खासा लाभ होगा। कर्मचारी संगठनों के अनुसार ऐसी स्थिति में प्रदेश के विभिन्न संवर्ग के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को कम से कम 1085 रुपए से लेकर अधिकतम 9870 रुपए का लाभ होगा। प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता में केंद्रीय दर और तिथि से ही बढ़ोत्तरी चाह रहे हैं। ऐसा होने पर कर्मचारियों की दिवाली की खुशियां कई गुनी बढ़ जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close