June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

PM Kisan Yojana : आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपए

PM Kisan Yojana 18th Installment News : पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के तौर पर 2000 रुपये किसानों के अकाउंट में भी भेजे जाएंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 18th Installment News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, आज यानि 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र जा रहे हैं। वहां वह मुंबई में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि (PM KISAN Samman Nidhi) की 18वीं किस्त के तौर पर 2000 रुपये किसानों के अकाउंट में भी भेजे जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों कों सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती हैं। फिलहाल, किसानों को 17 किस्तें दी जा चुकी हैं। 18वीं किस्त (18th Installment) का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

किसानों के खाते में आएगा पैसा

PM Kisan Yojana 18th Installment News : वाशिम जिला प्रशासन की जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। देशभर के लगभग 2.5 करोड़ किसान वेबकास्ट के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिनमें 732 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और पांच लाख सामान्य सेवा केंद्र शामिल हैं।

पीएम-किसान की 18वीं किस्त जारी होने के साथ ही इस योजना के तहत कुल वितरण 3.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। इससे 11 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण विकास और कृषि समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। अब तक महाराष्ट्र में 17 किस्तों में लगभग 1.20 करोड़ किसानों को 32,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं, जो सभी राज्यों के लिए दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close