September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

High Court New Chief Justice : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

High Court New Chief Justice : जस्टिस सुरेश कुमार कैत आज राजभवन में एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस पद की शपथ ली।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

High Court New Chief Justice : भोपाल। सीएए से जुड़े मामलों की सुनवाई कर चुके जस्टिस सुरेश कुमार कैत आज राजभवन में एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल जस्टिस कैत को चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, चीफ सेक्रेट्री वीरा राणा के अलावा न्यायाधीशों और अधिकारियों की मौजूदगी रही।

एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए कैत दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 17 सितम्बर को उनके नाम की अनुशंसा की थी। इसके बाद उन्हें चीफ जस्टिस बनाए जाने के आदेश जारी हुए थे। राजभवन में शपथ समारोह के बाद जस्टिस कैत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आयोजित दोपहर भोज में राज्यपाल मंगुभाई के साथ शामिल होंगे।

इन महत्वपूर्ण फैसलों में रहे शामिल

  • जस्टिस सुरेश कुमार कैत पांच साल पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और उसको लेकर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई कर फैसला सुना चुके हैं।
  • जस्टिस कैत का एक अन्य फैसला जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के मामले में चर्चा में रहा है जिसकी सुनवाई के बाद उनके द्वारा फैसले के दृष्टिकोण की सराहना की गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close