September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Supreme Court YouTube Channel Hacked : सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक YouTube चैनल हैक, कानूनी कार्यवाही की जगह दिखे ऐसे वीडियो

Supreme Court YouTube Channel Hacked : एक ताजा मामला सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक YouTube चैनल से संबंधित आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Supreme Court YouTube Channel Hacked : आजकल कई नेताओं और सोशल मीडिया की आईडी हैक करने के मामले लगातार आ रहे हैं। लेकिन एक ताजा मामला सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक YouTube चैनल से संबंधित आया है। जहां सुरक्षा में एक गंभीर चूक देखी गई है। दरअसल, भारत के सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक YouTube चैनल हैक कर लिया गया, जहाँ अदालत की कानूनी कार्यवाही की जगह Ripple Labs द्वारा विकसित XRP क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट करने वाली अवैध सामग्री दिखाई जा रही है। यह मंच, जो न्यायपालिका के लिए महत्वपूर्ण है, आमतौर पर संविधान पीठ और जनहित से जुड़े मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपयोग किया जाता है।

बता दें कि हैकर्स ने चैनल पर पहले से मौजूद वीडियोज को प्राइवेट मोड में कर दिया है, इसलिए वे दिखाई नहीं दे रहे हैं। हैक किए गए चैनल पर फिलहाल ‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल ने SEC के 2 बिलियन डॉलर जुर्माने पर प्रतिक्रिया दी! XRP मूल्य भविष्यवाणी’ नाम से एक वीडियो लाइव है। चैनल का लोगो भी बदल दिया गया है। इसके अलावा ‘XRP Ledger Apex 2024’ और ‘Built on XRPL’ नामक प्लेलिस्ट में कई वीडियोज दिखाई दे रहे हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close